रूस ने वर्ष 2033 तक रूसी कक्षीय स्टेशन के निर्माण के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। रूस के राज्य अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम में अंतरिक्ष मॉड्यूल का डिजाइन और निर्माण नई पीढ़ी के मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के उड़ान परीक्षण, पृथ्वी से लॉन्च वाहनों और अंतरिक्ष बुनियादी ढांचे का निर्माण तथा एक समय सारिणी शामिल है। रोस्कोस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने नए स्टेशन के निर्माण में शामिल 19 उद्यमों के निदेशकों के साथ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं।
वैज्ञानिक और ऊर्जा मॉड्यूल को सबसे पहले 2027 में लॉन्च किया जाएगा और तीन अन्य मुख्य मॉड्यूल यानी यूनिवर्सल नोडल, गेटवे तथा बेस मॉड्यूल 2030 तक लॉन्च किए जाएंगे। दो अन्य लक्ष्य मॉड्यूल को 2033 तक लॉन्च किए जाने की योजना है। रोस्कोस्मोस ने कहा कि इस परियोजना के लिए 618.9 अरब रूबल्स आवंटित किए गए है।
निगम ने कहा कि रूसी कक्षीय स्टेशन के निर्माण से रूस के अंतरिक्ष कार्यक्रम की निरंतरता सुनिश्चित होगी और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के मुद्दों का समाधान होगा। इसमें यह स्टेशन अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों के परीक्षण के लिए एक मंच के रूप में भी काम करेगा।