राजधानी में आज दक्षिण दिल्ली के महरौली जिले में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। भारतीय एकता और अखंडता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया। दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने इस पदयात्रा का नेतृत्व किया। पदयात्रा के रास्ते में लोगों ने फूल बरसाए और उन्होंने सरदार पटेल जिंदाबाद के नारे भी लगाएं।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पदयात्रा से पहले अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता को स्थापित रखते हुए देशभर की रियासतों को भारतीय लोकतंत्र का हिस्सा बनाया। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का अगला चरण इस महीने की 23 तारीख को होगा जोकि सेक्टर-7 द्वारका के रामलीला मैदान से पालम के दादा देव मंदिर तक जाएंगी।