पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज स्पष्ट किया कि भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं और सरकार के विचार में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
सोशल मीडिया पोस्ट पर श्री पुरी ने कहा कि वैश्विक स्थिति में लगातार बदलाव हो रहे हैं, ऐसे में सरकार ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखलाओं और आवश्यक वस्तुओं पर वास्तविक समय के आधार पर बारीकी से नजर रख रही है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिकों के लिए ईंधन, ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण आपूर्तियों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।
श्री पुरी ने कहा कि देश ने वैश्विक अनिश्चितताओं के सामने लगातार लचीलापन दिखाया है और समयबद्ध, सक्रिय और समन्वित तरीके से कार्य करना जारी रखेगा। उन्होंने सभी से शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहने का आग्रह किया।