मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 19, 2025 1:19 अपराह्न | fisheriessector | Kerala | RajivRanjanSingh

printer

केरल में मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए 1,346 करोड़ रुपये आवंटित किए गए: राजीव रंजन सिंह

केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने बताया है कि केरल में मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए 1,346 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वे आज तिरुवनंतपुरम में ब्लू टाइड्स केरल यूरोपीय संघ कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। इसका उद्देश्य समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखते हुए मत्स्य पालन सुनिश्चित करना है।

 

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए कहा कि केरल का मानना ​​है कि महासागर केवल राजस्व का स्रोत नहीं है। ब्लू इकोनॉमी का दृष्टिकोण पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना आर्थिक विकास करना है। केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन तथा केरल सरकार के मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।