फ़रवरी 16, 2026 2:23 अपराह्न

printer

राजस्थान: खैरथल-तिजारा जिले के टपूकडा में एक कारखाने में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के टपूकडा में एक कारखाने में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आशंका है कि कुछ और लोग अभी भी कारखाने के अंदर फंसे हो सकते हैं।

घटना खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कार्डबोर्ड कारखाने में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कारखाने में तड़के एक जोरदार धमाके के बाद आग लगी और देखते ही देखते यह भीषण आग और बेकाबू हो गई। सहायक जिलाधिकारी सुमित्रा मिश्रा ने बताया कि सभी सात मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बचाव अभियान जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला