अप्रैल 6, 2026 8:02 पूर्वाह्न

printer

IPL क्रिकेट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते

आई.पी.एल. क्रिकेट में कल रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित बीस ओवर में तीन विकेट पर दो सौ 50 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की पूरी टीम 207 रन पर सिमट गई। बेंगलुरु के लिए टिम डेविड 25 गेंद पर 70 रन की तूफानी पारी खेलकर नाबाद रहे। देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन का योगदान किया। टिम डेविड को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

गेंदबाजी में बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके। वहीं जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पंड्या को 2-2 विकेट मिले। चेन्नई के लिए सरफराज खान ने सर्वाधिक 50 रन बनाए जबकि प्रशांत वीर ने 43 रन की पारी खेली। कल के पहले मुकाबले में, लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया। आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।