देश में इस माह की 3 तारीख तक ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई 58 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में हो चुकी है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया कि इस मौसम में ग्रीष्मकालीन बुवाई में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। धान की बुवाई 30 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में हुई है, जबकि दलहन फसलों का क्षेत्र 8 लाख हेक्टेयर रहा है। दलहन की बुवाई में वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 7.02 लाख हेक्टेयर थी। विभाग की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, श्री अन्न और मोटे अनाज की बुवाई लगभग 11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है। वहीं, तिलहन फसलों का क्षेत्र सात दशमलव सात-चार लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है।
News On AIR | अप्रैल 6, 2026 7:23 अपराह्न
ग्रीष्मकालीन बुवाई में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई: कृषि मंत्रालय