केंद्रीय सडक परिवाहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज बताया कि उनके मंत्रालय ने महाराष्ट्र में बिना किसी लागत के कई तालाब बनाए हैं। मुंबई के एक निजी मिडिया हाउस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री गडकरी ने कहा कि इन तालाबों की खुदाई से निकली मिट्टी का इस्तेमान सडकें बनाने में किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रयास से इस क्षेत्र में सिचाई और मछली पालन दोनों के विकास में मदद मिली है।
श्री गडकरी ने कचरे से आमदनी करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भता प्राप्त करने में जैव ईंधन की भूमिका, कृषि अर्थव्यवस्था की सहायता और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। वैकल्पिक ऊर्जा संसाधनों पर जोर देते हुए श्री गडकरी ने कहा कि मेथेनाल, एथेनाल और जैव-सीएनजी जैसे ईंधन अपनाने से देश में इन्हें लाने ले जाने की लागत में काफी कमी की जा सकती है।