अर्जेंटीना के टोमास मार्टिन एचवेरी ने ब्राजील में रियो ओपन टेनिस के फाइनल में चिली के एलेजांद्रो तबिलो को 3-6, 7-6(3), 6-4 से हराकर अपना पहला एटीपी टूर खिताब जीता। बारिश के कारण उनका सेमीफाइनल मैच स्थगित हो गया था, इस कारण उन्हें एक ही दिन में दो मैच खेलने पड़े। 26 वर्षीय एचवेरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करियर का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम किया। तीन फाइनल में उपविजेता रहने के बाद यह उनका पहला एटीपी खिताब है।
News On AIR | फ़रवरी 23, 2026 12:17 अपराह्न
रियो ओपन टेनिस: अर्जेंटीना के टोमास मार्टिन एचवेरी ने चिली के एलेजांद्रो तबिलो को हराया