मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 23, 2024 9:31 अपराह्न

printer

मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वी० रामासुब्रमण्यम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वी० रामासुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सेवानिवृत्त डॉ० न्यायमूर्ति बिद्युत रंजन सारंगी और प्रियांक कानूनगो को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

 

    न्यायमूर्ति रामासुब्रमण्यन को 23 सितंबर 2019 को सर्वोच्‍च न्‍यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और वे 29 जून 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे। यह नियुक्ति सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा का इस वर्ष पहली जून को आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के कुछ महीनों बाद हुई है।

 

श्री मिश्रा की सेवानिवृत्ति के बाद, विजया भारती सयानी मानवाधिकार आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष बनीं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला