प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विधायी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण समय की मांग है। एक लेख में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण से लोकतंत्र और अधिक जीवंत तथा सहभागी बनेगा। आगे उन्होंने कहा कि इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी प्रकार की देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगी।
News On AIR | अप्रैल 9, 2026 9:08 पूर्वाह्न
विधायी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण समय की मांग है: प्रधानमंत्री मोदी