सितम्बर 6, 2024 8:23 अपराह्न | Andhra Pradesh floods

printer

आंध्र प्रदेश के बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी

आंध्र प्रदेश के बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। विजयवाडा में भारतीय सेना के आपदा मोचन बल बुडामेरु नहर में एक दरार को बंद करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।

 

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ राहत उपायों का निरीक्षण किया और बाढ़ प्रभावित किसानों से बातचीत की। उन्होंने राज्य को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।