फ़रवरी 20, 2025 7:00 पूर्वाह्न | BJP | Delhi | Delhi New CM | Rekha Gupta

printer

रामलीला मैदान में आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

 
 
श्रीमती रेखा गुप्ता आज नई दिल्ली के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में कल नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राज निवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
 
 
उपराज्यपाल आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर बजे रेखा गुप्ता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक्रम में करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने 1992 में एबीवीपी के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं। रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव भी रह चुकी हैं।
 
 
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है। आयोजन के दौरान यातायात को प्रबंधित करने के लिए कुछ परिवर्तन और प्रतिबंध लागू रहेंगे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला