मार्च 21, 2026 5:56 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसेवा सदन में सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को सम्मानित किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं की सफलता दिल्ली की प्रतिभा, परिश्रम और संभावनाओं का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि सभी युवा अपनी अथक मेहनत और अडिग संकल्प से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर दिल्ली का मान बढ़ाया है।

वहीं, श्रीमती गुप्ता ने विश्वास जताते हुए कहा कि यह सभी युवा जनसेवा को कर्तव्य मानकर संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और देश के विकास में, राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला