मार्च 27, 2026 12:47 अपराह्न

printer

पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती प्रधानमंत्री मोदी का महत्‍वपूर्ण निर्णय: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 140 करोड़ भारतीयों के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई कटौती को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का महत्‍वपूर्ण निर्णय बताया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में गोयल ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण दुनियाभर में ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद, केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती करके उपभोक्‍ताओं के लिए राहत सुनिश्चित की है।

उन्होंने कहा कि डीजल और विमानन ईंधन पर रणनीतिक निर्यात शुल्क लगाकर घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश लगातार विकास करता रहे। उन्होंने कहा कि हर तरह की वैश्विक परिस्थिति में आम नागरिकों के हित सर्वोपरि हैं।