अक्टूबर 8, 2024 8:24 पूर्वाह्न

printer

दार्जिलिंग के पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान के लाल पांडा कार्यक्रम को वाजा कंजर्वेशन अवार्ड 2024 के लिए फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया

दार्जिलिंग के पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान के लाल पांडा कार्यक्रम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जू एंड एक्वेरियम (वाजा) कंजर्वेशन अवार्ड 2024 के लिए फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है। इस प्राणी उद्यान ने भारत सरकार और विभिन्न संस्थानों के सहयोग से कई पर्यावास बहाली कार्यक्रम संचालित किए हैं। वर्ष 2022 और 2024 के बीच, नौ संरक्षित लाल पांडा पश्चिम बंगाल के सिंगालिला राष्ट्रीय उद्यान में छोड़े गए। प्राणी उद्यान के संरक्षण प्रयासों को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक संसाधन केन्‍द्र द्वारा मजबूत किया गया है, जिसमें लाल पांडा और अन्य लुप्तप्राय प्रजातियों के युग्मक, ऊतक और डीएनए को भविष्य में उपयोग के लिए संरक्षित किया जाएगा।

वाजा पुरस्कार के विजेता की घोषणा अगले महीने की 7 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के टारोंगो प्राणी उद्यान में 79वें वाजा वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी।