रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे सरकारी कामकाज से जुड़ी अपनी सभी शाखाओं को 31 मार्च 2026 को जनता के लिए खुला रखें, जिससे वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्तियों और भुगतानों से संबंधित सभी सरकारी लेन-देन का हिसाब रखा जा सके।
केन्द्र सरकार के अनुरोध पर आज ये निर्देश जारी किया गया है। क्योंकि वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंतिम दिन 31 मार्च महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश है। इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी सरकारी लेन-देन का हिसाब चालू वित्तीय वर्ष में ही हो जाए, सरकारी लेन-देन से जुड़े बैंकों को अपनी शाखाएं खुली रखने का निर्देश दिया गया है।