मार्च 23, 2026 7:04 अपराह्न

printer

जीएसटी के युक्तिकरण से पर्यावरण-अनुकूल विनिर्माण को बढ़ावा मिला: पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कहा है कि वस्‍तु और सेवा कर- जीएसटी के युक्तिकरण से पर्यावरण-अनुकूल विनिर्माण को बढ़ावा मिला है, अपशिष्ट उपचार अवसंरचना मजबूत हुई है और सतत परिवहन समाधानों को प्रोत्साहन मिला है। मंत्रालय ने कहा कि सामूहिक अपशिष्ट उपचार संयंत्रों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं पर कर 12 % से घटाकर 5 % करने से लघु और मध्यम उद्यमों पर कर का बोझ कम हुआ है। कर युक्तिकरण के अंतर्गत जैव-अपघटनीय विकल्प किफायती हो गए हैं।

इसके अतिरिक्त, बसों और वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों पर कर कटौती का उद्देश्य शहरों की वायु को स्वच्छ करना है। कम प्रारंभिक लागत के कारण ऑपरेटर नए बीएस-6 मानकों के अनुरूप वाहनों को अपना रहे हैं, जो बीएस-4 मानकों की तुलना में 10 गुना अधिक स्वच्छ हैं। मालवाहक वाहनों पर करों में कमी से परिवहन लागत कम हुई है, और साथ ही रसद क्षेत्र के कार्बन फुटप्रिंट में भी कमी आई है।