अक्टूबर 10, 2024 8:49 अपराह्न

printer

रतन टाटा का मुंबई में पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया

जाने-माने उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा का आज मुंबई में पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया। टाटा समूह को विश्‍व स्‍तर पर पहचान दिलाने वाले रतन टाटा का कल रात मुंबई के एक अस्‍पताल में निधन हो गया था। वे 86 वर्ष के थे।

 

महाराष्‍ट्र मंत्रिमंडल ने आज केंद्र सरकार से रतन टाटा को भारत रत्‍न देने का अनुरोध करने का प्रस्‍ताव परित किया है। इस दौरान मंत्रिमंडल ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि भी