नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 से प्रतिनिधि सभा के सदस्य चुने गए हैं। श्री बलेंद्र शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन (यूएमएल) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को बड़े अंतर से हराकर चुनाव जीत लिया है। श्री बलेंद्र शाह को 68 हजार 348 वोट मिले, जबकि श्री ओली को 18 हजार 734 वोट प्राप्त हुए। कुल एक लाख 63 हजार 379 मतदाताओं में से एक लाख 6 हजार 568 मतदाताओं ने 5 मार्च को हुए चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
News On AIR | मार्च 7, 2026 10:09 अपराह्न
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह झापा-5 से जीते