मार्च 26, 2026 7:33 अपराह्न

printer

अमृत भारत योजना के तहत दिल्ली के 13 रेलवे स्टेशनों का तेज़ी से आधुनिकीकरण: अश्विनी वैष्णव

दिल्ली में 13 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। यह जानकारी अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

रेल मंत्री ने बताया कि जिन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है उनमें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, हजरत निजामुद्दीन, सब्जी मंडी, सफदरजंग, तिलक ब्रिज, आदर्श नगर, बिजवासन और नरेला शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की ओर प्रतीक्षालय क्षेत्र का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि पहाड़गंज की ओर बेसमेंट निर्माण और एलिवेटेड रोड के फाउंडेशन का काम जारी है।

अन्य स्टेशनों की प्रगति का ब्यौरा देते हुए राजधानी के स्टेशनो में निर्माण की जानकारी दी। रेल मंत्री ने बताया कि इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर पहुंच, दोनों ओर से कनेक्टिविटी, प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय और पेयजल समेत यात्रियों की सुविधा के लिए कई विकास कार्य जारी हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला