रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में, मौजूदा चैंपियन मुंबई और हरियाणा के बीच क्वार्टर फाइनल मैच स्थल को लाहली से कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया है। यह मैच अब 8 से 12 फरवरी तक ईडन गार्डन में खेला जाएगा। हालांकि, स्थल परिवर्तन के लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने पुष्टि की है कि उन्हें स्थल परिवर्तन के बारे में बीसीसीआई से सूचना मिली है।
42वीं बार रणजी खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम में भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर और कप्तान अजिंक्य रहाणे जैसे सितारे शामिल होंगे। हरियाणा की टीम में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज मुख्य भूमिका में होंगे।
अन्य क्वार्टर फाइनल में, जम्मू और कश्मीर का मुकाबला केरल से पुणे में, विदर्भ का नागपुर में तमिलनाडु से और राजकोट में गुजरात का मुकाबला सौराष्ट्र से होगा।