राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय-एन.एस.डी ने विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के रूप में विख्यात 25वें भारत रंग महोत्सव-बी.आर.एम के मुंबई कार्यक्रम की घोषणा की है। महोत्सव का मुंबई चरण 9 से 13 फरवरी 2026 तक प्रबोधनकर ठाकरे सभागार में महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति विभाग और पी. एल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। संवाद संस्कृतियों का विषय पर आधारित बीआरएम 2026 मुंबई में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित प्रस्तुतियों का एक चुनिंदा संग्रह प्रस्तुत करेगा। यह संग्रह पुरस्कार विजेता साहित्य और प्रसिद्ध नाट्य कृतियों से प्रेरित हैं। इस कार्यक्रम में हास्य से लेकर त्रासदी, यथार्थवाद से लेकर प्रहसन तक विभिन्न विधाओं को शामिल किया गया है। इसमें नौटंकी जैसे लोकप्रिय भारतीय लोक नृत्य भी शामिल हैं। बीआरएम 2026 27 जनवरी से 20 फरवरी तक चलने वाला एक 25 दिवसीय महोत्सव है। इसमें दो सौ 28 भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में दो सौ 77 से अधिक प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी। इनमें कई कम प्रचलित भाषाई परंपराएँ भी शामिल हैं। नौ देशों और भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नाट्य समूह इसमें भाग लेंगे। इन नाट्य समूहों की भागीदारी भारतीय और वैश्विक रंगमंच की विविधता को दर्शाते हैं।
News On AIR | फ़रवरी 7, 2026 9:12 अपराह्न | rang mahotsav
25वें भारत रंग महोत्सव 2026 के मुंबई कार्यक्रम की घोषणा