दिसम्बर 3, 2024 8:06 अपराह्न

printer

राज्यसभा ने भारतीय वायुयान विधेयकः2024 को चर्चा के लिए प्रस्‍तुत किया

राज्यसभा ने आज भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को चर्चा के लिए प्रस्‍तुत किया। लोकसभा इस विधेयक को मानसून सत्र में पहले ही पारित कर चुकी है।

 

    नागरिक उड्डयन मंत्री के० राममोहन नायडू ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि इसमें विमानों के डिजाइन, विनिर्माण और रखरखाव को परिभाषित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक, विमान अधिनियम, 1934 का स्थान लेगा जिसे 21 बार संशोधित किया जा चुका है। श्री नायडू ने कहा कि भारत विश्‍व में सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है।

 

    कांग्रेस के सैयद नसीर हुसैन ने चर्चा शुरू करते हुए कहा कि इस विधेयक में ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों के लिए अलग नियमों को शामिल करने की जरूरत है।

 

    आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने हवाई अड्डों पर खाद्य कीमतों के नियमन और शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी की मांग की। उन्होंने कहा कि हवाई टिकट बहुत महंगा है,  उसका नियमन किया जाना चाहिए। विधेयक पर चर्चा कल भी जारी रहेगी।