राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में आज सुबह से ही रूक रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने रांची समेत 12 जिलों में अचानक बाढ़ की आशंका जताई है।
राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो जिले प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ झारखंड के डालटनगंज से गुजर रहा है, जिसका असर आज पूरे राज्य में देखने को मिलेगा।