रेलवे ने अपने संचार अवसंरचना को उन्नत करने और कवच स्वचालित रेलगाड़ी सुरक्षा प्रणाली को विस्तारित करने के लिए 1200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य उन्नत फाइबर संचार प्रणालियों और बेहतर सुरक्षा तंत्रों के माध्यम से रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना है। मंत्रालय ने बताया कि मध्य रेलवे के सभी पांच डिवीजनों में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक मजबूत दोहरे फाइबर संचार नेटवर्क की स्थापना के लिए दो प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
मंत्रालय के द्वारा बताया गया है कि स्वदेशी रूप से विकसित कवच 4.0 को तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के 548 किलोमीटर के व्यस्त मार्गों पर तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत लगाया जाएगा। यह प्रणाली गंभीर परिस्थितियों में स्वचालित रूप से ब्रेक लगाकर ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिज़ाइन की गई है और व्यस्त मार्गो पर परिचालन सुरक्षा को बढ़ाएगी।
मंत्रालय ने कहा कि गुजरात के राजकोट और भावनगर डिवीजनों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ऑप्टिकल फाइबर संचार नेटवर्क का निर्माण भी पूरा किया जाएगा।