मार्च 20, 2026 6:10 अपराह्न

printer

रेल मंत्रालय ने तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब तक रेल संपर्क को दी मंजूरी

रेल मंत्रालय ने सिख धर्म के पांच तख्तों में से एक तख्त श्री दमदमा साहिब की पवित्र भूमि तलवंडी साबो तक रेल संपर्क को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने आज बठिंडा में मंत्रालय की इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि इस परियोजना से तख्त श्री दमदमा साहिब अब अन्य चार तख्तों के रेल मार्गो से जुड़ जाएगा। यह धार्मिक और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

श्री रवनीत सिंह ने कहा कि रामा मंडी-सड्डा सिंहवाला नई ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना, मानसा-बठिंडा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत एक प्रमुख अवसंरचनात्मक पहल है। लगभग 43 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की लागत लगभग एक हजार एक सौ 18 करोड़ रुपये है। यह मानसा और बठिंडा जिलों तक पहुंचेगी और इससे परिवहन और क्षेत्रीय विकास में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। मंत्री ने विकास और अवसंरचना के माध्यम से सिख धर्म का सम्मान करने और लोगों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला