मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 3, 2025 5:10 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई में बुलेट-ट्रेन परियोजना स्थल का दौरा किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज भारत के पहले हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा के लिए मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्‍य निर्माण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने इंजीनियरों और अधिकारियों से बातचीत की।

 

श्री वैष्‍णव ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

 

उन्‍होंने भारत के रेल बुनियादी ढांचे में बदलाव और आर्थिक संपर्क को बढ़ावा देने में परियोजना के महत्व के बारे में बताया।