रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारतीय रेलवे पूरे देश में कनेक्टिविटी को बदल रहा है, जहां साल भर प्रतिदिन लगभग 25 हजार रेलगाडि़यां चलती हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने पिछले वित्तीय वर्ष में भारतीय रेलवे की अभूतपूर्व प्रगति पर बल दिया। उन्होंने माल ढुलाई और यात्री परिवहन में रिकॉर्ड प्रदर्शन, वंदे भारत सेवाओं के विस्तार, सुरक्षा में सुधार, स्टेशन और टर्मिनल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जैसे उद्देश्यों का उल्लेख किया, जिनका उद्देश्य यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना है।
News On AIR | अप्रैल 4, 2026 7:31 अपराह्न
भारतीय रेलवे पूरे देश में कनेक्टिविटी को बदल रहा है: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव