रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इसे विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है जहां सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस स्टेशन का विकास केंद्र सरकार के पांच सौ करोड़ रुपये के बजट आवंटन से किया जा रहा है। यह स्टेशन बांग्लादेश के साथ-साथ नेपाल और भूटान के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है। विकास कार्यों से स्टेशन की क्षमता वर्तमान प्रतिदिन साठ हजार यात्रियों से बढ़कर दोगुनी हो जाएगी। रेल मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राज्य में एक दर्जन से अधिक नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में एक सौ एक से अधिक रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है।