मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 16, 2025 8:44 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तराखंड में ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज उत्तराखंड में ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्‍होंने देवप्रयाग और जानसू के बीच निर्माणाधीन सुरंग का भी दौरा किया। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के अंतर्गत बन रही 14 दशमलव पांच-सात किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुरंग निर्माण कार्य की प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में रेल संपर्क मजबूत होगा।

 

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहाड़ तक रेल पहुंचाने का सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में यह सुरंग पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला