अक्टूबर 20, 2025 8:07 पूर्वाह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अधिकारियों के साथ बीती रात आनंद विहार रेलवे स्टेशन का दौरा किया और दिवाली तथा छठ पर्व को देखते हुए यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत भी की और सुविधाओं के बारे में उनकी प्रतिक्रिया भी जानी।

 

 

अश्विनी वैष्णव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दिवाली और छठ पर्व के अवसर पर दिल्ली के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ जाती है, ऐसे में रेलवे ने उनकी सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि होल्डिंग एरिया और टिकट काउंटरों की संख्‍या बढ़ाए जाने से यात्रा आसान हो गई  है।

 

 

रेल मंत्री ने कहा कि रेल मंत्रालय ने मुंबई, पुणे, सूरत, बेंगलुरु और सिकंदराबाद के स्टेशनों पर भी ऐसी ही सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। 

 

 

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे के बारे में हुए सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्‍होंने लोगों से फर्जी वीडियो प्रसारित न करने की भी अपील की क्योंकि इससे यात्रियों में भ्रम फैलता है।