अप्रैल 3, 2026 10:09 पूर्वाह्न

printer

रेलवे बोर्ड ने पूर्वी तट रेलवे जोन से 7 स्टेशनों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया है कि रेलवे बोर्ड ने पूर्वी तट रेलवे जोन से 7 रेलवे स्टेशनों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया है।

ये स्टेशन अब विशाखापत्तनम में स्थित दक्षिणी तट रेलवे जोन का हिस्सा होंगे। श्री नायडु ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये स्टेशन खुर्दा डिवीजन के अंतर्गत इच्छापुरम और पलासा के बीच स्थित हैं।

श्री नायडु ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड का आभार व्यक्त किया।