मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 8, 2024 2:13 अपराह्न | Manipur | Rahul Gandhi

printer

मणिपुर के दौरे पर राहुल गांधी, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

राहुल गांधी आज से मणिपुर दौरे पर हैं। इससे पहले वो सिलचर हवाई अड्डे पर उतरे। इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से मणिपुर के जिरीबाम जाएंगे। लेकिन उससे पहले उन्होंने फुलेरताल में एक राहत शिविर का दौरा किया जहां असम में बाढ़ से प्रभावित लोग रह रहे हैं। असम में करीब 23 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मणिपुर में पिछले साल मई में जातीय हिंसा भड़कने के बाद पूर्वोत्तर राज्य का यह राहुल गांधी का तीसरा दौरा होगा और बतौर विपक्ष का नेता पहला। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिरीबाम जिले में कुछ राहत शिविरों का दौरा करेंगे और फिर सिलचर हवाई अड्डे जाएंगे और वहां से इंफाल के लिए उड़ान भरेंगे। इंफाल से वो आदिवासी बहुल जिले चूड़ाचांदपुर का दौरा करेंगे, जहां वे राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत करेंगे। चुराचांदपुर से वह सड़क मार्ग से बिष्णुपुर जिले के मोइरांग जाएंगे और कुछ राहत शिविरों का दौरा करेंगे। वो इंफाल में राज्यपाल अनुसुइया उइके के साथ एक बैठक भी करेंगे और फिर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी ने अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से ही की थी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

08/09/24 | 4:19 अपराह्न