हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाने की रणनीतिक पहल में भारत, जापान, अमरीका और ऑस्ट्रेलिया के तटरक्षकों ने पहला क्वाड समुद्री पर्यवेक्षण मिशन शुरू किया है। विलमिंग्टन घोषणा के तहत संचालित इस मिशन में महिला अधिकारी सहित प्रत्येक देश के दो अधिकारी शामिल होंगे। क्वाड देशों के बीच कार्य संचालन समन्वय में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र में संयुक्त तत्परता, जागरूकता और अंतर संचालकता बढ़ाना है। पिछले वर्ष सितम्बर में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मलेन में इस अभियान का निर्णय लिया गया था। इसका लक्ष्य मुक्त, समावेशी और नियम आधारित हिंद- प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करना है। क्वाड पर्यवेक्षण पहल समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए भावी क्वाड तटरक्षक तालमेल की आधारभूमि तैयार करेगा।
Site Admin | जुलाई 1, 2025 10:27 पूर्वाह्न
हिंद-प्रशांत में समुद्री सहयोग बढ़ाने की रणनीतिक पहल में क्वाड देशों ने शुरू किया पहला समुद्री पर्यवेक्षण मिशन