मार्च 24, 2026 11:11 पूर्वाह्न

printer

कतर: भारतीय दूतावास ने बताया कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,550 भारतीय पहुंचे स्वदेश

दोहा मे स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कतर एयरवेज ने 20 से 22 मार्च के बीच भारत के लिए 25 उड़ानें संचालित की हैं जिनसे लगभग 7550 भारतीय नागरिकों वापस आये। कतर एयरवेज की पहले दी गई सलाह के अनुसार उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग कतर एयरवेज की वेबसाइट, ऐप या ट्रेवल एजेंटों के माध्‍यम से की जा सकती है।

दूतावास की ओर से जारी परामर्श में भारतीय समुदाय से अपील की गई है कि वे कतर के प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और सुझावों पर नजर रखे और उनका पालन करें। परामर्श के अनुसार स्‍थानीय प्रशासन ने इस बात पर बल दिया है‍ कि सक्षम अधिकारियों और कार्यस्‍थलों पर सुरक्षा के लिए तैनात दलों की ओर से दिए गए निर्द‍ेशों का पालन करने से भवनों में लोगों की समुचित सुरक्षा हो सकेगी।