पंजाब पुलिस ने आज जालंधर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित आतंकी गुट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन सदस्यों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया। यह गुट युवाओं को राज्य में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित कर रहा था। अपर पुलिस महानिरीक्षक नवजोत सिंह महल ने बताया कि आरोपियों को 4 पिस्तौल और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस गुट को अमरीका स्थित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह संभाल रहा था, जो पाकिस्तान और ग्रीस स्थित आतंकी सगठनों के साथ मिलकर युवाओं को अपराध के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। पिछले कुछ दिनों में दूसरी बार इस गुट के आंतकियों को गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले कल, उत्तर प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक सक्रिय आतंकवादी, अमृतसर निवासी लाजर मसीह को कौशांबी से विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया था।