मार्च 25, 2026 11:28 पूर्वाह्न

printer

पंजाब पुलिस ने 6 महीने से फरार विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने छह महीने से अधिक समय से फरार चल रहे पंजाब के विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा को गिरफ्तार कर लिया है। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। विधायक को दुष्‍कर्म और धोखाधड़ी सहित गंभीर आरोपों में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। सितंबर 2025 में कथित अपराधों को अंजाम देने और पटियाला में उसके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

वह पिछले दो दिनों में गिरफ्तार होने वाले पंजाब के दूसरे विधायक हैं। इससे पहले विधायक और पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला