पंजाब सरकार ने स्कूल शिक्षा में सुधार के लिए विश्व बैंक के सहयोग से पंजाब सिख्या क्रांति के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। इसका उद्देश्य राज्य में शिक्षा प्रणाली को विश्व की सर्वश्रेष्ठ पद्धतियों के अनुकूल बनाना है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार दूसरा चरण अगले छह वर्षों के लिए तीन हजार पांच सौ करोड रूपये के निवेश के साथ शुरू किया गया है। इसमें विश्व बैंक से दो हजार पांच सौ करोड रूपये और राज्य सरकार की एक हजार करोड रूपये की वित्तीय सहायता शामिल है।