मई 3, 2026 2:02 अपराह्न

printer

पंजाब: सुनील जाखड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में, राज्य में कदाचार, शासन व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और प्रशासनिक व्‍यवस्‍था के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में आयोजित एकदिवसीय विशेष विधानसभा सत्र में, नशे की हालत में भाग लिया जो चिंता का विषय है।

प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि राज्यपाल से मुख्यमंत्री के आचरण पर विस्तृत रिपोर्ट ली जाए और उचित संवैधानिक उपाय किए जाएं। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस और नियामक एजेंसियों के राजनीतिक दुरुपयोग की जांच की मांग भी की।

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कल मोहाली में लोक मिलनी के दौरान कहा कि विपक्षी दल उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं क्योंकि विपक्षी दल जनता के कल्याण के लिए राज्य सरकार के कार्यों से ईर्ष्या करते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला