मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

पंजाब में, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड कमांडर वैभव चौधरी के नेतृत्व में मार्च पास्ट की सलामी भी ली। विभिन्न विभागों ने विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती झांकियां प्रस्तुत की। स्कूली छात्रों के पी.टी. शो के बाद विभिन्न विद्यालयों व स्कूलों के छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई।