अप्रैल 1, 2026 12:24 अपराह्न

printer

पंजाब: रोपड़ जिले के नांगल कस्बे में सतलुज झील पर बनेगा कांच का पुल

पंजाब सरकार ने राज्य के रोपड़ जिले के नांगल कस्बे में सतलुज झील पर कांच का पुल बनाने का फैसला किया है। नांगल कस्बे को आधुनिक बुनियादी ढांचे, कौशल विकास और पर्यटन का केंद्र बनाने के उद्देश्य से सरकार ने कल 75 करोड़ रुपये का पैकेज जारी किया। इस पैकेज में 23 करोड़ रुपये की लागत से एक उत्कृष्टता केंद्र भी शामिल है, जिसका नाम कारगिल युद्ध के शहीद कप्तान अमोल कालिया के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा, शिक्षा के बुनियादी ढांचे में भी बड़े सुधार किए गए हैं।