विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर आज पुद्दुचेरी के स्वास्थ्य विभाग ने एक जागरुकता रैली का आयोजन किया। इस रैली में पद्दुचेरी के सरकारी और निजी कॉलेजों के 300 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों ने भाग लिया। 10 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का उद्देश्य आत्महत्या की रोकथाम के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह रैली राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की एक पहल के रूप में आयोजित की गई।
Site Admin | सितम्बर 10, 2024 1:55 अपराह्न
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पुद्दुचेरी के स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरुकता रैली का आयोजन
