मार्च 25, 2026 6:24 पूर्वाह्न

printer

पुद्दुचेरी: आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ईवीएम और वीवीपैट की रैंडम तरीके से चयन की प्रथम प्रक्रिया पूरी

पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वीवीपैट की रैंडम तरीके से चयन की प्रथम प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस प्रक्रिया से चुनी हुई मशीनों को अधिकारियों ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए आवंटित कर दिया और आर.एम.एस 2.0 सॉफ्टवेयर का उपयोग करके मशीनों के जांच-परख की प्रक्रिया भी पूरी की। इसके बाद, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रेड्डियारपलयम स्थित ईवीएम गोदाम को सील कर दिया गया।