पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने 2024-25 के केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने पर भी मुहर लगा दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बजट में कृषि विकास के लिए डेढ़ लाख करोड़ से अधिक का आवंटन, अगले दो वर्षों में एक करोड किसानों को प्रशिक्षित करने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृषि क्षेत्रों का डिजिटलीकरण और कृषि उत्पादन तथा विपणन दक्षता में सुधार के उपाय निश्चित रूप से देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगे।
Site Admin | जुलाई 23, 2024 5:33 अपराह्न | Puducherry- Budget
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने 2024-25 के केंद्रीय बजट को समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाना बताया
