पुद्दुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए गर्मी का ध्यान रखते हुए मतदान केन्द्रों पर आवश्यक ऐहतियाती उपाय किए गए हैं।
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा है कि डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं को मतदान के लिए कतार में इंतजार करते समय गर्मी के प्रभाव से खुद की रक्षा करने तथा शरीर के तापमान को कम करने में सहायक भीगे तौलिया या अन्य सामग्री साथ में लाने की भी सलाह दी गई है।
मतदाताओं को मतदान केन्द्रों पर बच्चों को नहीं लाने का आग्रह किया गया है। मतदाताओं से इन ऐहतियाती उपायों को पालन करने तथा बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया गया है।