मार्च 20, 2026 7:48 पूर्वाह्न

printer

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को तैयार करने के पहले खेप का काम पूरा

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव को देखते हुए, पुडुचेरी और कराइकल ज़िलों में  ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को तैयार करने के पहले खेप का काम पूरा हो गया है।

ये मशीनें संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को सौंप दी गई हैं। सभी मशीनों को चुनाव अधिकारियों की निगरानी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुरक्षित स्‍थान पर रखा गया है।