निर्वाचन आयोग ने पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों को आकाशवाणी और दूरदर्शन पर चुनाव प्रचार के लिए ‘डिजिटल समय वाउचर’ जारी किया है।
आम चुनावों में उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर राजनीतिक दलों को कुल 5, 4 और 1 मिनट की अवधि के 162 वाउचर आवंटित किए गए हैं। इनमें से ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस को 35, डीएमके को 28, कांग्रेस को 25, भाजपा को 23, एआईएडीएमके को 13, जबकि बसपा, सीपीआई (एम), आम आदमी पार्टी और एनपीईपी को 9-9 स्लॉट आवंटित किए गए हैं। राजनीतिक दलों की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से निकाले गए समय स्लॉट को 30 मार्च से 5 अप्रैल तक सात दिनों की अवधि के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी पुडुचेरी इकाइयों पर प्रसारण के लिए अंतिम रूप दिया गया।