मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 10, 2024 8:42 पूर्वाह्न

printer

देश में बड़े पैमाने पर खरीफ फसलों की खरीद सुचारू रूप से जारी

देश में बड़े पैमाने पर खरीफ फसलों की खरीद सुचारू रूप से जारी है। सरकार ने वर्तमान विपणन सत्र में शुक्रवार तक 120 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की है।

 

धान खरीद से पंजाब में 6 लाख 58 हज़ार किसानों को लाभ मिला है। उन्हें 27 हज़ार 995 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य-एमएसपी का भुगतान किया गया है।

 

    उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि ग्रेड ‘ए’ धान को तय एम.एस.पी. दो हजार 320 रुपये प्रति क्विंटल पर ही खरीदा जा रहा है।

 

पंजाब सरकार ने चार हज़ार 743 मिलों को धान की छिलाई का काम आवंटित किया है, जिसके लिए कुल चार हज़ार 839 धान मिलों ने आवेदन किया है।

 

केंद्र सरकार ने चालू खरीफ सीजन के लिए धान खरीद का अनुमानित लक्ष्य 185 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला