विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे जब निचले सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को वापस लेने सहित विभिन्न मुद्दों पर नारेबाजी शुरू कर दी। श्री बिरला ने विपक्ष से प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्य है और विपक्ष को इसमें भाग लेना चाहिए।
विपक्षी सदस्यों ने अपना विरोध जारी रखा, जिसके कारण अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। शोरगुल के बीच, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने सरकारी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर दिया।